Showing posts with label खंजर. Show all posts
Showing posts with label खंजर. Show all posts

Monday, 18 May 2015

राजनीति और विवाह
गुलाबी दल के नेता के पुत्र का
लाल दल के नेता की पुत्री से
हुआ शुभ विवाह,
आयोजित हुआ एक अति भव्य समारोह,
नीले पीले/ श्याम श्वेत/ आड़े तिरछे
दलों के नेता
हुए आमंत्रित,
सभी विशिष्ट अतिथि आये
और सभी ने
भरपूर आनंद उठाया,
भूल कर
उन खंजरों को
जो कभी भोंके थे
एक-दूसरे की पीठ में उन्होंने, 
उन आन्दोलनों को
जो छेड़े दे कभी
एक-दूसरे की विरुद्ध उन्होंने,
उन कुर्सियों को
जो एक दूसरे से छीनी थी
(और कभी-कभार एक दूसरे पर
पटकी थी) उन्होंने,
उन गोलियों-लाठियों को
जो एक-दूसरे के समर्थकों पर
चलवाई थीं उन्होंने,
सब भूल कर
सब ने भरपूर आनंद उठाया,
वर-वधु को उपहारों से
और एक-दूसरे को
शुभ कामनाओं से रिझाया.

© आई बी अरोड़ा
यह व्यंग्य भी देखें